Ladli Behna Yojana 2025 – मध्य प्रदेश की उन महिलाओं के लिए एक नई जानकारी आई है जो लाडली बहना योजना का फायदा उठा रही हैं। खबर है कि इस योजना का लाभ ले रही लाखों महिलाओं के लिए एक मुश्किल आ सकती है। जानिए इसके पीछे की वजह।
असल में, 2023 में लाडली बहन योजना शुरू होने के बाद से कई महिलाओं के नाम इस योजना से हटा दिए गए हैं। महिलाओं के नाम हटाने का यह सिलसिला अभी भी चल रहा है। लेकिन जिन महिलाओं को अचानक से योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, वे सीएम हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं।
इन महिलाओं के नाम योजना से कट सकते हैं
साल 2023 से अब तक कई महिलाएं लाडली बहन योजना से बाहर हो चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 9000 लाडली बहनें इस योजना से बाहर जा चुकी हैं। जिन महिलाओं का नाम योजना से हटाया गया है, उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है। लाडली बहन योजना के नियमों के अनुसार, इस योजना में शामिल होने के लिए महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष होनी चाहिए, और जो महिलाएं 60 वर्ष की उम्र पार कर चुकी हैं, वे वृद्धा पेंशन योजना का लाभ ले सकती हैं। इसलिए उन्हें लाडली बहन योजना के लाभ से बाहर कर दिया गया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि लाडली बहन योजना की शुरुआत जुलाई 2023 से दिसंबर 2023 तक हुई, जिसमें अधिकांश महिलाओं को इसका लाभ मिला। लेकिन जनवरी से मई के बीच कई महिलाएं योजना से बाहर हो गईं। वहीं, जनवरी 2024 में बड़ी संख्या में महिलाएं योजना से बाहर हुईं, क्योंकि उनकी उम्र 60 साल से ऊपर हो गई थी। इसी तरह, जनवरी 2025 में भी बड़ी संख्या में महिलाएं योजना से बाहर हो सकती हैं।
कई महिलाएं आधार कार्ड की वजह से योजना से बाहर हो गईं
योजना का फायदा उठाने के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और जन्मतिथि का होना जरूरी है। इसके लिए शहर और गांवों में आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाए गए थे। लेकिन जब ऑपरेटर ने महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन भरे, तो उन्होंने सभी के जन्मतिथि 1 जनवरी लिख दी।
जनवरी की पहली तारीख के चलते जनवरी 2024 में 2917 महिलाएं 60 साल की उम्र पार कर गईं। इस वजह से वे योजना से बाहर हो गईं। इसी तरह, जनवरी 2025 में भी बड़ी संख्या में महिलाएं बाहर हो सकती हैं। इस स्थिति को देखते हुए, महिलाएं आधार में अपनी जन्म तिथि सुधारने के लिए आवेदन कर रही हैं। 60 साल से ऊपर की महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन का फायदा मिलता है, जिससे वे लाड़ली बहना योजना से बाहर हो जाती हैं।
लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाएं
लाडली बहना योजना के तहत, मध्य प्रदेश की विवाहित महिलाएं जो 21 से 60 साल की उम्र के बीच हैं, इस योजना की लाभार्थी बन सकती हैं। इसमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं।
हालांकि, महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, परिवार में कोई सरकारी नौकरी करने वाला या नेता नहीं होना चाहिए। परिवार में किसी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए और पांच एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि भी नहीं होनी चाहिए। पात्रता से जुड़ी और जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त कब मिलेगी
आपको बता दें कि लाडली बहना योजना की शुरुआत मार्च 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इस योजना की पहली किस्त 10 जुलाई 2023 को दी गई थी। पहले इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 मिलते थे, लेकिन अब ये राशि बढ़ाकर ₹1250 कर दी गई है। अब तक इस योजना की 19 किस्तें सफलतापूर्वक लाभार्थियों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, लाडली बहना योजना की 19वीं किस्त 11 दिसंबर 2024 को ट्रांसफर की गई थी और अब लाभार्थियों को जल्द ही 20वीं किस्त मिलने वाली है। योजना के नियमों के अनुसार, 20वीं किस्त 1 जनवरी से 10 जनवरी के बीच जारी की जाएगी। हालांकि, अभी तक इस किस्त की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, इसलिए महिलाओं को आपको 10 जनवरी तक का इंतजार करना पड़ सकता है।