Advertisement
Advertisement

इस दिन जारी होगी, लाड़ली बहना योजना की 20वीं क़िस्त – Ladli Behna Yojana 2025

Advertisement

Ladli Behna Yojana 2025 : नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको लाडली बहना योजना से संबंधित अपडेट बताने वाले हैं। मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ हर महीने सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है इस योजना के अंतर्गत राज्य की एक करोड़ 29 लाख महिलाएं लाभ ले रही हैं और इस योजना के तहत राज्य की 1.29 करोड़ महिलाएं इसका लाभ उठा रही हैं, और हर महीने 1250 रुपए महिलाओं के बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 2023 में लाडली बहना योजना शुरू की थी, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे। इसके बाद विधानसभा चुनाव हुए और डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री बने। तब से अब तक इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए मिल रहे हैं। अब हम आपको बताते हैं कि लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त का पैसा कब ट्रांसफर होगा।

Advertisement

लाड़ली बहना योजना 20वीं क़िस्त कब ट्रांसफर होगी 

लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त का इंतजार 1 करोड़ 29 लाख महिलाएं कर रही हैं। इन महिलाओं के लिए ये जानना जरूरी है कि लाडली बहना योजना का पैसा 2025 में जनवरी के 5 से 10 तारीख के बीच ट्रांसफर किया जाएगा। जैसा कि सभी लाडली बहनें जानती हैं, सरकार हर बार 10 तारीख तक पैसे ट्रांसफर करती है। कभी-कभी त्योहारों के चलते 10 तारीख से पहले भी लाडली बहनों को पैसे मिल जाते हैं।

Also Read:
PM Awas Yojana Gramin List पीएम आवास योजना की नई ग्रामीण लिस्ट जारी! PM Awas Yojana Gramin List

11 दिसंबर 2024 को, एक करोड़ 28 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 1250 रुपए ट्रांसफर किए गए। यह पहली बार था जब 10 तारीख के बाद लाडली बहनों को पैसे भेजे गए। अब तक, योजना के तहत राशि हमेशा 5 तारीख को भेजी जाती थी। इसके अलावा, मध्य प्रदेश सरकार त्योहारों पर महिलाओं को गिफ्ट भी देती है।

Advertisement

राज्य सरकार त्योहारों पर महिलाओं को उपहार भी देती है

लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपए की मदद दी गई थी। इसीलिए महिलाएं नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, लेकिन सरकार ने नए साल पर कोई तोहफा नहीं दिया है।

लाडली बहनों को मकर संक्रांति का त्यौहार बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। इस मौके पर सरकार की तरफ से महिलाओं को गिफ्ट मिलने की उम्मीद है। लाडली बहन योजना (Ladli Behna Yojana 2025) में राशि बढ़ाने की बात को लेकर महिलाएं काफी उत्सुक हैं कि क्या सरकार 1250 रुपए की जगह ₹1500 ट्रांसफर करेगी। अब देखना ये है कि लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त में कितने पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

Advertisement
Also Read:
PM Kisan New Rules 2025 सिर्फ इन किसानों को मिलेंगे 6000 रुपये, PM किसान योजना के नए नियम जारी, तुरंत करें चेक PM Kisan New Rules 2025

लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त में आपको कितने पैसे मिलेंगे

अब आपको ये बताना है कि सरकार हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए दे रही है, लेकिन जब इस योजना की शुरुआत हुई थी, तब सरकार ने वादा किया था कि ये राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर ₹3000 तक पहुंचाई जाएगी। सरकार ने एक बार ₹250 की बढ़ोतरी की है और अब महिलाएं फिर से बढ़ोतरी की उम्मीद कर रही हैं। अनुमान है कि 20वीं किस्त में महिलाओं को 1250 रुपए की जगह ₹1500 मिल सकते हैं।

सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन खबरों के अनुसार, लाडली बहना योजना की राशि बढ़ने की उम्मीद है। लाडली बहना योजना 2025 तक लगातार पैसे देती रहेगी।

लाडली बहना योजना एमपी के महत्वपूर्ण बिंदु

  • लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त का फायदा उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जिनकी उम्र 1 जनवरी 2025 तक 60 साल या उससे ज्यादा हो चुकी है। 
  • इसके अलावा, जिन महिलाओं ने गलती से लाभ छोड़ दिया है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
  • 21 साल से ऊपर की लाडली बहनाओं को तीसरे चरण में आवेदन फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। 
  • महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी का सक्रिय होना जरूरी है, तभी लाडली बहना योजना का पैसा उनके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

Also Read:
PM Awas Scheme मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! अब हर गरीब को मिलेगा मुफ्त घर, जानें कैसे करें आवेदन PM Awas Yojana

Leave a Comment

WhatsApp Group